फायबर फूल घोटाले का पर्दाफाश

ठाणे। ठाणे मनपा में एक और अचंभित करनेवाला घोटाला सामने आया है। इस समय मनपा प्रशासन द्वारा सुशोभीकरण का काम तुफानी स्तर पर किया जा रहा है। इसी क्रम में माजिवाडा पुल के नीचे भी सुशोभीकरण का काम किया जा रहा है। यहां फायबर शिल्पाकृति का फूल लगाया गया हैबाजार में इस एक फल की कीमत केवल 500 रुपए हैं। लेकिन इसे 5500 रुपए खरीदा गया है। इतना ही नहीं उक्त फूल लगाने के लिए 15 लाख 28 हजार रकम की अदायगी भी कर दी गई है। इस घोटाले का पर्दाफाश भाजपा गटनेता मिलिंद पाटणकर ने किया है। आरोप लगाए गए हैं कि बिना निविदा निकाले बिल की भी अदायगी कर दी गई है। विदित हो कि ठाणे मनपा माजिवाडा उडानपुल के नीचे सात स्थित सात उद्यानों के लिए कलात्मक शिल्पाकति फूल लगाने के लिए 5 मार्च 2019 को प्रशासन की ओर से 5-2-2 अंतर्गत प्रस्ताव लाया गया था। इस प्रस्ताव के अनुसार 245 फूल का पांच लाख 500 रुपए खर्च अपेक्षित था। इस काम का ठेका ओरिया इंडिया आर्ट प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया थाकाम समाप्त होने के बाद कंपनी को बिल की अदयागी कर दी गई। जबकि फूल की एक शिप्लाकृति की कीमत छह हजार पड़ी। इन बातों का जिक्र करते हए भाजपा गटनेता मिलिंद पाटणकर का आरोप है कि मनपा प्रशासन ने भ्रष्टाचार किया है। इस समय मनपा के पास सात उद्यान हैं। लेकिन एक ही उद्यान में फायबर का शिल्पाकति लगाया गया है। पाटणकर का कहना है कि उक्त भ्रष्टाचार पूर्व भ्रष्टाचारों को भी लाज लगानेवाला है।